फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत : कॉले
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

निगोही के आदर्श इंटर कॉलेज में प्रश्नोत्तरी, निबंध व भाषण प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर आशीष प्रथम, उच्च प्राथमिक स्तर पर श्लोक गायन में आयुष्मान पाठक, बहुविकल्पीय प्रश्नों में प्रवेश, माध्यमिक स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनुपम शर्मा, निबंध में हर्ष प्रिया व भाषण में रूपांशी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह व बीईओ रमेश पंकज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संयोजक राजवीर सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। गायन प्राइमरी वर्ग में आदित्य, श्लोक गायन में देवांशी मिश्रा, क्विज में विकास आर्य, बहुविकल्पीय जूनियर वर्ग में संध्या मौर्य, निबंध में शीतल राजपूत, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयुष आर्य, सीनियर वर्ग भाषण में आयुष भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पीएम श्री इंटर कॉलेज में नगर क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में शामिल प्रेमशंकर सक्सेना, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल ने विजेताओं के नाम घोषित किए। जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 24 मई को होगी।

कांट और जलालाबाद में भी हुआ आयोजन

जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में श्रीमद्भागवत गीता की ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भागवत गीता प्रश्नावली प्रतियोगिता में बाबू, अजय और ज्योति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक गायन में इवा, अलशिफा व लकी, जूनियर संवर्ग में सौम्या, राधिका और आयुष विजेता बने। निर्णायक मंडल में बीईओ शाहीन अंसारी, ममता राठौर, रमाशंकर और ओमप्रकाश शामिल रहे।
कांट। जीआईसी में प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य की निगरानी में प्रतियोगिता हुई। श्लोक गायन में अर्जुन पाल प्रथम, अक्षय द्वितीय, अंशिका तृतीय, कक्षा छह से आठ तक प्रश्नोत्तरी में साक्षी, वैष्णव, दीपन मिश्रा, सतीश, श्लोक गायन में आदित्य मिश्रा और विनायक मिश्रा विजेता बने। बीईओ शिवबोधन वर्मा व प्रतियोगिता प्रभारी पंकज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें