फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री जी की सेवाओं को कांग्रेसियों ने किया नमन

Mon, 11 Jan 2016 10:57 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने टाउनहाल के पार्टी कार्यालय में गोष्ठी करके राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व का भावपूर्ण स्मरण किया। खास यह रहा कि अधिकांश कांग्रेसी इस आयोजन से दूरी बनाकर प्रसाद भवन में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के आसपास मंडराते रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस से जुड़े कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भीड़ तभी देखने को मिलती है जब उनमें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद उपस्थिति दर्ज कराते हैं। चार दिवसीय जनपद प्रवास पर नई दिल्ली से सुबह यहां पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अपने आवास प्रसाद भवन में ही बने रहे और दो घंटे तक लोगों से भेंट-मुलाकातें करने के बाद लखीमपुर खीरी के दौरे पर रवाना हो गए। इसलिए उनकी निगाह में आने के लिए प्रमुख पार्टी पदाधिकारी प्रसाद भवन में मौजूदगी दर्ज कराते रहे और कांग्रेस नेता प्रसाद के रवाना होते ही उन्होंने भी अपने घरों की राह पकड़ ली।
यही वजह रही कि कांगे्रस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, पार्टी के आयोजनों में उनके साथ बने रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पार्टी के कई पूर्व विधायक और जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि पर आयोजित गोष्ठी में नजर नहीं आए। हालांकि, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां और उनके साथ एआईसीसी मेंबर अशफाकउल्ला खां व पूर्व शहर अध्यक्ष शाहिद अनवर कुरैशी कुछ देर को गोष्ठी में पहुंचे, लेकिन बाद में इन सभी ने एक डिग्री कालेज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली की राह पकड़ ली।
विज्ञापन

गोष्ठी में वक्ताओं ने शास्त्री जी की ईमानदारी और सादगीपूर्ण सेवाओं का भावपूर्ण स्मरण करके उनके चित्र पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए। इस मौके पर कांगे्रस सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि राजनीति में ईमानदारी से काम करने का प्रण लेकर शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। युकां की शहर विधानसभा इकाई अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी के संचालन में हुई गोष्ठी में सेवादल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें