फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शरद को मिला विशिष्ट शिक्षक सम्मान

विज्ञापन
बांदा जिले में ​शिक्षक शरद को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कठवा के शिक्षक शरद कुमार सिंह को रामपाल सिंह मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से विशिष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। बांदा के जसईपुर गांव में आयोजित समारोह में देशभर से चयनित 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश से शरद कुमार सिंह का चयन हुआ।
विज्ञापन

शरद कुमार सिंह को यह सम्मान कोविड-19 के दौरान विद्यालय में स्वरोजगार सृजन के लिए शुरू किए गए मधुमक्खी पालन प्रोजेक्ट के लिए दिया गया। शरद के अनुसार, प्रोजेक्ट के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को मधुमक्खी के जीवन चक्र, उससे होने वाले लाभ, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता में मधुमक्खियों के योगदान की जानकारी प्रयोगात्मक तरीके से दी। साथ ही गांव के लोगों को भी मधुमक्खी पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यालय में उत्पादित शहद को बेसिक हनी ब्रांड नाम दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें