उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते महानगर अध्यक्
शाहजहांपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की पुवायां रोड इकाई का गठन किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर और प्रशस्तिपत्र देकर स्वागत किया गया। शैंकी चावला को अध्यक्ष बनाया गया।
आयोजन महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में खिरनीबाग स्थित कार्यालय में हुआ। इस दौरान राजकुमार को संरक्षक मनोनीत किया गया। विनय चावला को उपाध्यक्ष, निखिल बत्रा को कोषाध्यक्ष, मोहित ढींगरा को महामंत्री, प्रिंस कालरा को वरिष्ठ महामंत्री, विशाल गुलाटी को वरिष्ठ मंत्री, इफ्तेकार, राजू राठौर, राजेश ग्रोवर, हेमंत चावला, भारत भूषण गौतम, शाहबाज खान को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। परम आहूजा को प्रचारमंत्री मनोनीत किया गया। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, जिला महामंत्री आकाशदीप गुप्ता, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, रेहान मिर्जा, युवा महानगर अध्यक्ष हनी सिंह आदि उपस्थित रहे।