फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केक काटकर श्रद्धा और उल्लास से मनाई शनिदेव की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। न्याय के देवता शनिदेव की जयंती शनिवार को श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर स्थित शनि मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगे। उन्होंने भगवान शनिदेव का विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति दिलाने की कामना की।
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी के शनिदेव मंदिर को इस मौके पर फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ। पूजन के दौरान भक्तों ने काले तिल, सरसों का तेल और उड़द अर्पित कर शनिदेव का आशीर्वाद लिया। बाद में मंदिर परिसर में केक काटकर शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया गया।
बाद में यहां भंडारा हुआ। पंडित नवनीत शर्मा ने बताया कि शनि अमावस्या और शनि जयंती का एक साथ होना अत्यंत शुभ संयोग माना जाता है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से शनि के दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। जयंती समारोह में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शक्ति सिंह उर्फ बूटी, सुरेंद्र सिंघल, मनोज प्रबल, सुमित गुप्ता, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें