फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बैडमिंटन में शाहनबाज, टीटी में अमान-प्रणय विजेता

Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज मेें गैलेक्सी-2017 के तहत हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

 जीएफ कॉलेज मेें गैलेक्सी-2017 के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। 
पुरुष युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शाहनबाज-मोनेश विजेता और सत्यम-आशीष उपविजेता बने। एकल में आलोक ने सैफ को, सत्यम ने आशीष को, शाहनबाज ने मुगीव को पराजित किया। शिवम और शाहनबाज फाइनल में पहुंचे। महिला युगल में रोशन-ऋतु ने राहिल-मनीषा को, गुलिस्ता-मनीषा ने शिवांशी-सारिया को पराजित किया। फाइनल में गुलिस्ता नाहीद और मनीषा की जोड़ी ने रोशन और ऋतु की जोड़ी को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। महिला एकल में रोशन और गुलिस्ता फाइनल में पहुंचीं, फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबिल टेनिस पुरुष युगल में अमान-प्रणय की जोड़ी विजेता और निशांत-उत्कर्ष की जोड़ी उपविजेता बनी। इसके बाद एकल मुकाबले हुए, इसका फाइनल बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। महिला वर्ग में रूपांशी और सौम्या का फाइनल मुकाबला होगा। इससे पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में सैयद अनीस अहमद, डॉ. रहबर अली, डॉ. जमील अहमद, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. अरशद खान, डॉ. सुहेल नकवी, डॉ. मो. आसिफ, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. सईद अख्तर, डॉ. मो. शोएब, डॉ. मोहेमन, डॉ. दरख्शां बी, मोहम्मद रिजवान आदि का योगदान रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें