फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आसाराम की जमानत रद्द करने की मांग, शाहजहांपुर की दुष्कर्म पीड़िता के पिता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Mon, 01 Dec 2025 09:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता के पिता का कहना है कि आसाराम ने बीमारी का बहाना बनाकर जमानत ली है। उसकी जमानत निरस्त की जाए। इसके लिए पीड़िता के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटकाया है।  
विज्ञापन
आसाराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसाराम की अंतरिम जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर शाहजहांपुर निवासी दुष्कर्म पीड़िता के पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। शुक्रवार को मामले में सुनवाई होने की संभावना है। पीड़िता के अनुसार, आसाराम के जेल से बाहर आने से उनके परिवार को खतरा है। आए दिन आसाराम के गुर्गे धमकाते हैं।

विज्ञापन


शाहजहांपुर की रहने वाली पीड़िता ने आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। अदालत ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाल में ही आसाराम ने उपचार कराने के लिए छह महीने की जमानत अर्जी दी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद जमानत पर आसाराम जेल से बाहर आ गया था। उसके जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता के पिता ने खतरे की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

पीड़िता के पिता ने बताया कि दो वकील उनकी पैरवी करेंगे। आसाराम ने बीमारी का बहाना कर जमानत ली है। उसकी जमानत निरस्त की जाए। बीमारी है तो जेल के अंदर उपचार कराए। पीड़िता के पिता ने बताया कि मामले में शुक्रवार को उनके केस पर सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नगर में सक्रिय आसाराम के गुर्गे, फोन कर धमकाते हैं'
पीड़िता के पिता ने बताया कि आसाराम के जेल से बाहर आने के बाद उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा है। उसके गुर्गों ने शहर में कई स्थानों पर ठिकाना बना लिया है। वे आए दिन फोन कर धमकाते हैं। आसपास भी दिख जाते हैं। बताया कि आसाराम पूरी तरह से स्वस्थ है। वह लगातार घूम रहा है। उसका भी आम कैदियों की तरह जेल में उपचार कराना चाहिए।

सुरक्षा के लिए लगी है गारद
पीड़िता के घर पर पुलिस का पहरा रहता है। उनके घर पर चार सिपाही तैनात रहते हैं। पीड़िता के पिता के साथ भी दो गनर रहते हैं। पूर्व में उनके साथ एक गनर रहता था। तत्कालीन एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एक गनर बढ़ा दिया था।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता के परिवार की सुरक्षा का पूरा इंतजाम है। अगर उनके सामने कोई समस्या आती है तो सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें