फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवनीश हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर से कार चालक का परिवार संतुष्ट, पत्नी ने कहा- पति की आत्मा को शांति मिली

Mon, 13 Oct 2025 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र निवासी कार चालक की हत्या का आरोपी गुरसेवक सिंह मुठभेड़ में मारा गया। उसके एनकाउंटर पर पीड़ित परिवार ने संतुष्टि जताई। मृतक के बेटे ने कहा कि अन्य आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। 
विज्ञापन
मृतक अवनीश की पत्नी मधु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र से कार बुकिंग कर ले जाने के बाद बदमाशों ने चालक अवनीश दीक्षित की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया था। शुक्रवार को लखनऊ के पारा थाना पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी पुवायां के गांव पटई निवासी गुरुसेवक सिंह को एनकाउंटर में लखनऊ में ढेर कर दिया। इस संबंध में अवनीश दीक्षित की पत्नी मधु और पुत्र सूरज ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है। कहा कि आरोपी के एनकाउंटर से उनके पति की आत्मा को शांति मिली। उनके बेटे सूरज ने कहा कि बचे हुए अन्य आरोपियों का भी पुलिस को एनकाउंटर करना चाहिए।  

विज्ञापन


लखनऊ में मारे गए गुरुसेवक के माता-पिता उत्तराखंड में रहते हैं। पुवायां के गांव पटई में रहने वाले उसके ताऊ ज्ञान सिंह ने कहा कि जैसी करनी थी, वैसी ही भरनी मिली। उसको अपने कर्मों की सजा मिलनी थी, इसीलिए पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया। वह एक साल से घर पर नहीं आया था और न ही उन्होंने उसे देखा था। उनका कहना है कि अपराधी होने के कारण वे लोग न तो उसे देखने जाएंगे और न ही उसके शव को लेने जाएंगे। एनकाउंटर के बाद रविवार रात में एक बजे पुवायां पुलिस उनके घर पहुंची थी लेकिन उन्होंने जाने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुसेवक से उनका कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें