फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: हाईटेंशन लाइन से डीजे छूते ही लगा करंट, ट्रॉली के पहिए से दबकर दो श्रद्धालुओं की मौत, 10 झुलसे

Wed, 06 Aug 2025 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

करंट लगने के  बाद नीचे गिरने पर ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने से परौर थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव निवासी जसवीर कश्यप (17) व सुखवीर (32) की मौत हो गई। 10 श्रद्धालु करंट लगने से झुलस गए हैं।
विज्ञापन
इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के कछला गंगा घाट से जल भरने जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने के  बाद नीचे गिरने पर ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने से परौर थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव निवासी जसवीर कश्यप (17) व सुखवीर (32) की मौत हो गई। 10 श्रद्धालु करंट लगने से झुलस गए हैं।

विज्ञापन


कुंडरिया गांव के रहने वाले श्रद्धालु मंगलवार की रात करीब 09:30 बजे कछला गंगा घाट से जल भरने जाने की तैयारी कर रहे थे। डीजे बांधने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पर करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। गांव की गली से निकलते समय हाईटेंशन लाइन से ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखा डीजे छू गया। 

करंट लगने के बाद सुखवीर व जसवीर सड़क पर गिर  गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से उनकी मौत  हो  गई। हादसे में करीब  10 श्रद्धालु गंभीर रूप से  झुलस गए। करंट लगने के बाद चीख-पुकार मच गई। प्रधान ने वाहनों का  इंतजाम कर करंट  से झुलसने वालों को बदायूं के  जिला अस्पताल में  भर्ती कराया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। मौके पर पुलिस मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें