फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवंबर में जीएसटी संग्रह में मंडल में पहले स्थान पर रहा शाहजहांपुर

Thu, 11 Dec 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंडल में शाहजहांपुर का जीएसटी संग्रह बढ़ता जा रहा है। नवंबर में 3915.80 लाख रुपये जीएसटी मिला है। यह पिछले वर्ष के नवंबर से 37.78 प्रतिशत ज्यादा है। जीएसटी संग्रह में जिला मंडल में पहले स्थान पर है। वहीं, प्रदेश में चौथा स्थान पाया है।
विज्ञापन

जीएसटी संग्रह बढ़ने की वजह जीएसटी स्लैब में बदलाव, त्योहार और सहालग का सीजन माना जा रहा है। खाने-पीने और अन्य सामान के दाम गिरने से ग्राहकों में खरीदारी की प्रवृत्ति बढ़ी है।
इसकी वजह से जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है। मंडल में बरेली, बदायूं और पीलीभीत जनपद से काफी पीछे रहा है। पिछले वर्ष जीएसटी संग्रह 20401.82 लाख रुपये था। जो कि इस वर्ष बढ़कर 23208.46 लाख रुपये हो गया है। जो कि इस वर्ष बढ़कर 23208.46 लाख रुपये हो गया है। इसमें अभी तक 13.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह भी मंडल में सबसे अधिक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें