शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर रविवार को शाहजहांपुर वेटरन की टीम ने हरदोई को नौ विकेट से हरा दिया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग के तीसरे और आखिरी मैच में हरदोई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन बनाएं। सौरभ सिंह ने 23, अश्वनी ने 14 रन बनाए।
शाहजहांपुर की ओर से कप्तान मनोज यादव, केडी सिंह, रविंद्र सिंह, सुधीर ने दो-दो विकेट हासिल किए। डिप्टी जेलर सुभाष यादव ने एक विकेट पाया। दूसरी पारी में शाहजहांपुर वेटरन ने नौ ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा और इरफान खान ने 22-22 रन बनाए। एडीएम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज इरफान खान रहे। सभी खिलाड़ियों को एडीएम प्रशासन ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर वेटरन क्रिकेट के अध्यक्ष मसूद कमाल, मयूर खन्ना आदि मौजूद रहे।
बारिश के कारण एसएस कॉलेज और कुर्रियां में मैच हुए स्थगित
एसएस कॉलेज के मैदान पर लीट प्रीमियर लीग का दूसरा मैच बूंदाबांदी होने की वजह से नहीं हो सका। मैच के लिए खिलाड़ी पहुंच गए थे, लेकिन मैदान में पानी भरने के कारण मैच स्थगित करना पड़ा। इसी तरह कुर्रिया कलां में माता फूलमती क्रिकेट टूर्नामेंट में लिल्थरा और बांसखेड़ा के बीच मैदान में पानी भरने के कारण मैच नहीं हो सका। आयोजक के अनुसार, मैच की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
भीम इलेवन ने रॉयल टाइगर को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेला गया फाइनल मैच भीम इलेवन ने रॉयल टाइगर को हराकर जीत लिया। आयोजक मुकेश पांडेय ने विजेता टीम के कप्तान रोहित यादव को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये का इनाम देकर टीम को सम्मानित किया।
इससे पहले भीम इलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। रॉयल टाइगर की टीम बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बाद में भीम इलेवन ने धुआंधार बल्लेबाजी कर 12 ओवर में महज चार विकेट खोकर 98 रन बना लिए। टूर्नामेंट में आकाश गुर्जर मैन ऑफ द मैच और अर्पित पाठक मैन आफ द सीरीज रहे। इस दौरान यासीन, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, छोटे यादव, कुलदीप, रजनेश यादव आदि खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
जैतीपुर के गढ़िया रंगीन में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि। स्