शाहजहांपुर। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में विकास एवं राजस्व कार्याें में जनपद ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले जनपद तीसरे स्थान पर चल रहा था। वर्तमान में दूसरे स्थान पर महाराजगंज और तीसरे स्थान पर सोनभद्र जिला है।
जनपद ने 10 में से 9.42 अंक प्राप्त किए हैं। यह 94.20 फीसदी है। पिछली बार तीसरी रैंकिंग आने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों से रैंकिंग में सुधार करने के निर्देश दिए थे। संवाद