फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुल पर खड़ी मिली बाइक, चालक के गर्रा नदी में कूदने की आशंका, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Wed, 10 Sep 2025 02:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

तिलहर थाना क्षेत्र की नगरिया चौकी के पास गर्रा नदी के पुल पर मंगलवार रात एक बाइक खड़ी मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल की, लेकिन बाइक सवार का कोई पता नहीं चला। बाइक सवार के नदी में कूदने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन
नदी में युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में उफनाई नदियों में लोगों के कूदने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार रात गर्रा नदी के पुल पर खड़ी बाइक को देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बाइक सवार के गर्रा नदी में कूदने की आशंका पर एसडीआरएफ उसकी तलाश कर रही है। वहीं, खन्नौत नदी में एक और युवक ने छलांग लगा दी। वहां तैनात पीएसी ने उसे निकाल लिया है। 

विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र की नगरिया चौकी के पास मंगलवार रात करीब 09:30 बजे गर्रा पुल पर एक बाइक खड़ी हुई थी। किसी ने इसकी सूचना तिलहर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बाइक सवार कहीं मिला नहीं। आशंका है कि युवक बाइक खड़ी कर पुल से नीचे कूद गया है। इसके बाद बुधवार सुबह एसडीआरएफ ने स्टीमर से उसकी तलाश शुरू की। सदर बाजार क्षेत्र गदियाना मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोग मौके पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें- UP: नाम बदलकर महिला से दोस्ती... कार में किया दुष्कर्म, मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोहल्ले का रीशू (26 वर्ष) बाइक लेकर निकला था। वह निगोही में मेडिकल स्टोर चलाता है। मेडिकल स्टोर से काम करके घर के लिए निकला था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। टीम उसकी तलाश कर रही है। वहीं, चौक कोतवाली क्षेत्र में हनुमत धाम के पीछे खन्नौत नदी के पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पीएसी के जवानों ने उसे बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें