फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर पुलिस ने 26 रनों से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहीद ठाकुर रोशन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहजहांपुर पुलिस ने क्राउन क्लब की टीम को हरा दिया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में शनिवार को शाहजहांपुर पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने आठ विकेट खोकर 20 ओवर में 197 रन बनाए। सिद्धू ने 44, कसाना ने 50 व परीक्षित ने 51 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्राउन क्लब की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई। अनुराग ठाकुर ने 40 रन बनाए। शाहजहांपुर पुलिस ने क्राउन क्लब को 26 रनों से हराकर मुकाबला जीता। मैन ऑफ द मैच सूर्य कसाना रहे। मैच में अंपायरिंग निशांत व प्रिंस ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें