शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल की संस्कृत, संगीत वादन जबकि इंटरमीडियट की कृषि अभियंत्रण-कृषि पशुपालन तथा चित्रकला आलेखन, प्राविधिक की परीक्षा हुई। चित्रकला की परीक्षा से सात सौ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस दौरान सचल दलों ने केंद्रों की निगरानी की।
बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 511 में से 480 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पहली पाली में इंटर के कृषि अभियंत्रण में 447 परीक्षार्थियों 418 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल में संगीत वादन की परीक्षा में 74 में से 71 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीन अनुपस्थित रहे। इंटरमीडियट में चित्रकला आलेखन में 10728 में से 10028 परीक्षार्थी हाजिर रहे। संवाद