फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sniffer Dog: शाहजहांपुर पुलिस को मिला 'टेलमा', सुराग ढूंढने में मिलेगी मदद

Wed, 05 Aug 2026 06:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर पुलिस विभाग में नया खोजी कुत्ता 'टेलमा' शामिल हो गया है। इसने बीएसएफ के विशेष प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर के टेकनपुर से अपनी प्रशिक्षण पूरी की है। 'टेलमा' 26 जुलाई को विभाग में आया है। यह वारदात में सुराग ढूंढने और साक्ष्य जुटाने में पुलिस की मदद करेगा।
विज्ञापन
खोजी कुत्ता टेलमा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले की पुलिस को अब वारदात होने पर सुराग ढूंढने व साक्ष्य जुटाने के लिए नया मददगार मिल गया है। बीएसएफ के विशेष प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर के टेकनपुर से ट्रेनिंग पूरी कर खोजी कुत्ते टेलमा ने शाहजहांपुर पुलिस विभाग में अपनी आमद दर्ज करा दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस के खोजी दस्ते में शामिल लूसी के रिटायर होने के बाद सन 2018 में जैक (श्वान) को भेजा गया था। जैक ने जिले में कई बड़ी वारदात में अहम भूमिका निभाते हुए पुलिस की मदद की। 2022 में बीमारी के चलते जैक ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद बड़ी घटनाओं में साक्ष्य जुटाने में दिक्कतें आने लगी थीं। 

ऐसे में पुलिस विभाग को बरेली से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाना पड़ता था। इसे देखते हुए नए खोजी श्वान के लिए पत्राचार किया गया था। 26 जुलाई को ‘टेलमा’ ने यहां अपनी आमद दर्ज करा दी है। इसे पुलिस लाइन में एक अलग बैरक में रखा गया है। खोजी कुत्ते के हैंडलर आरक्षी ललित कुमार हैं। 
विज्ञापन


एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस विभाग को खोजी कुत्ता टेलमा मिल गया है। इससे गंभीर अपराधों और घटनाओं के खुलासे में मदद मिलेगी। घटनास्थल पर अहम सुराग तेजी से जुटाए जा सकेंगे, जिससे अपराधियों तक पहुंचना आसान होगा। 

विज्ञापन

जैक ने इन घटनाओं के खुलासे में निभाई थी अहम भूमिका
  • 11 जनवरी 2020 को बंडा के गांव महमूदापुर में दिनेश हत्याकांड में उसके भाई धर्मेंद्र को कई व्यक्तियों के बीच खड़े होने के बाद भौंकते हुए जैक ने उसका हाथ पकड़ लिया था। विवेचना के बाद धर्मेंद्र ही हत्यारा निकला था।
  • 17 नवंबर 2020 को सिंधौली के गांव रामपुरा तहरपुर में संजू की हत्या में जैक घटनास्थल पर जाने के बाद तंबाकू और पान मसाले के खाली पैकेट के आधार पर अभियुक्त गुड्डू के घर पहुंच गया। पुलिस की विवेचना में अभियुक्त गुड्डू ही आरोपी निकला था। 
  • 9 मार्च 2019 को पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी में हुई लूट व हत्या की घटना में बिखरे पड़े सामान व जमीन पर पड़े कपड़े व चप्पल के जरिये भीड़ में अभियुक्तों की पहचान की थी। 
  • बंडा थाना क्षेत्र में नारायण हत्याकांड व श्रीनिवास हत्याकांड में भी सराहनीय कार्य किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें