फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर : संक्रमित बच्चे के साथ रह सकेंगे अभिभावक, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Thu, 03 Jun 2021 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

  • प्रमुख सचिव और मंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे राजकीय मेडिकल कॉलेज 
  • तीसरी लहर से निपटने के लिए डॉक्टरों के साथ बैठक करके दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक कुमार बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के साथ मीटिंग कर इंतजाम परखे। प्रमुख सचिव ने बताया कि तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमण की चपेट में आने की ज्यादा आशंका है, इसलिए प्रदेश सरकार युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है। संक्रमित बच्चे के साथ परिजन को रहने की अनुमति भी दी जाएगी। सभी सेंटर पर दवा और डॉक्टर का पूरा इंतजाम होगा।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रमुख सचिव डॉ. आलोक कुमार और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। प्रमुख सचिव ने प्राचार्य कक्ष का और डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने उप प्राचार्य कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया । प्रमुख सचिव से कुछ देर चर्चा करने के बाद मंत्री वापस चले गए। इसके बाद प्रमुख सचिव ने प्राचार्य के आफिस में डीएम इंद्रविक्रम सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार समेत अन्य डॉक्टरों से राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मिलने वाली सहूलियत के बारे में जानकारी ली। 

मेडिकल कॉलेज में बच्चों के लिए सौ बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  इसमें पचास बेड का आईसीयू और पचास बेड का आइसोलेशन वार्ड बनेगा। प्रमुख सचिव डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि संक्रमित बच्चे के अभिभावक को साथ में रहने की छूट दी गई है। बच्चों के लिए छोटे साइज के मास्क और दवाओं को पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश मेडिकल कॉलेज को दिए गए हैं। प्रमुख सचिव से मंत्री सुरेश खन्ना ने कुछ देर की मीटिंग के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई है। इसमें से एक बनकर लगभग तैयार हो चुका है। दूसरा बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। तीसरे प्लांट के लिए जगह को चिन्हित किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द चौथा ऑक्सीजन प्लांट लग सकता है। मेडिकल एजूकेशन सेक्टर में 46 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं।

कोविड कमांड और कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल के सभागार में बैठक करके कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां परखीं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गांव स्तर पर कोरोना संक्रमितों की पहचान और उनकी जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी दी। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ प्रमुख सचिव ने कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें