फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur : नशे में धुत भतीजे ने चाचा को चाकू से गोदा, गाली देने से मना किया तो कर दी बुजुर्ग की हत्या

Sat, 14 Jun 2025 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

भतीजा साथी के साथ शराब के नशे में आया था। गाली देने का विरोध करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर पिडरिया में रिश्ते के भतीजे ने 72 वर्षीय चाचा कल्याण उर्फ कल्लू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वह अपने साथी के साथ शराब के नशे में आया था। गाली देने का विरोध करने पर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। 

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले कल्याण के रिश्ते के भतीजे जयवीर और उसका दोस्त विजेंद्र उर्फ नन्हे शराब के नशे में आए थे। दोनों शराब के नशे में लोगों से गाली-गलौज कर रहे थे। देर रात कल्याण उर्फ कल्लू के दरवाजे पर जाकर गाली देने लगे। 

उन्होंने मकान के गेट पर आकर गाली देने का विरोध किया तो जयवीर ने चाकू लेकर हमला कर दिया। वारदात के बाद गांव के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी को उसके हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ अजय राय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गाली देने को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते चाकू मारा गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें