फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंथरा गांव में छात्र-छात्राओं को मिलेंगी कान्वेंट जैसी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छात्र-छात्राओं को शिक्षा पाने के लिए शहर तक दौड़ने से बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के बंथरा गांव में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के लिए पांच एकड़ जमीन मिलने के बाद प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं वाले विद्यालय में आसानी से बच्चों को प्रवेश मिलने के साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा भी दी जाएगी। तिलहर विकासखंड के कजरीनूरपुर गांव में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल बनाने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। दूसरे चरण में ददरौल विधानसभा क्षेत्र में स्कूल बनाने के लिए जगह तलाश की जा रही थी। ददरौल विधायक अरविंद सिंह के प्रयास से हाईवे किनारे बसे बंथरा गांव में पांच एकड़ जमीन को फाइनल कर दिया गया।
यहां स्कूल के लिए प्रस्ताव भी बनाकर बेसिक शिक्षा परिषद भेज दिया गया है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि पांच एकड़ से अधिक जमीन पर बनने वाले स्कूल में 30 करोड़ रुपये खर्च आएगा। 24 करोड़ से भवन तैयार होगा, साथ ही छह करोड़ से प्रयोगशाला, लाइब्रेरी समेत अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें