थाना आरसी मिशन से रोजा क्षेत्र तक निकलने वाले छोटे लाट साहब का जुलूस अति संवेदनशील है। इसके रूट को चार जोन और नौ सेक्टर व 11 उपसेक्टर में बांटा गया है। बड़े लाट साहब के जुलूस रूट को तीन जोन, आठ सेक्टर और 13 उपसेक्टर में बांटा गया है। बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए नगर निगम ने 67 स्थानों पर बैरिकेडिंग की है। रूट में पड़ने वाले 20 धार्मिक स्थलों को ढक दिया गया है।
छोटे लाट साहब के जुलूस में 29 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई जा रही है और 10 धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10 सीओ, 50 निरीक्षक, 200 उपनिरीक्षक, 1000 कांस्टेबल, एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी पीएसी मांगी गई है। जुलूस की निगरानी में छह ड्रोन कैमरा और 20 वीडियो कैमरामैन छतों आदि पर रिकार्डिंग के लिए लगाए जाएंगे। 150 सीसीटीवी कैमरों से जुलूस की निगरानी की जाएगी। बाकी स्थानीय स्तर पर करीब 1500 पुलिस कर्मियों का फोर्स भी लगाया जाएगा।