फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कक्षा पांच के छात्र की हत्या, गोली लगने के बाद 200 मीटर तक भागा मासूम, जमीन पर गिरते ही निकली जान

Thu, 13 Mar 2025 12:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुधवार रात कक्षा पांच के छात्र की हत्या कर दी। आरोपियों ने चोर चोर का शोर मचाकर रायफल से उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
रंजीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में खेत से छुट्टा गाय को भगाने गए 12 साल के बालक की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद बालक करीब दो सौ मीटर तक भागा। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। होली से पहले हुई वारदात से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन

गांव बाबूपुर निवासी राम खिलावन का बेटा रंजीत गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। बुधवार की रात पिता के लिए खाना लेकर खेत पर गया था। रात 12 बजे के बाद पिता खाना खा रहे थे। तभी उनके खेत में गोवंशीय पशु घुस आए। रंजीत पशुओं को भगाने के लिए चल दिया। पशुओं को खेत से कुछ दूर पर स्कूल के पास छोड़ आया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: फरीदपुर में चाचा-भतीजे की हत्या, हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना; दो आरोपी हिरासत में

 

चोर चोर का शोर मचाकर चलाई गोली 
परिजनों ने बताया कि विद्या माध्यमिक विद्यालय के बाहर रंजीत पेशाब करने लगा था। विद्यालय की छत पर बैठे प्रबंधक वीरपाल और उसके बेटे आकाश उर्फ विराट ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए रायफल से फायरिंग कर दी। पेट के नीचे गोली लगने के बाद रंजीत अपने पिता से मदद की गुहार लगाते हुए करीब दो सौ मीटर तक भागा और गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि मृतक के पिता रामखिलावन की तहरीर पर पिता और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें