फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पुलिस चौकी के अंदर सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट

Thu, 26 Dec 2019 01:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

शाहजहांपुर में थाना चौक कोतवाली के राजघाट में सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद शराब पीने के बाद शुरू हुआ। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में चौकी इंचार्ज सादी वर्दी मे मौजूद सिपाही को बीच रोड से घसीटते हुए चौकी के अंदर लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं चौकी और बीच रोड पर यह घटनाक्रम करीब आधे घंटे तक जारी रहा। इस घटनाक्रम के प्रकाश में आने के बाद पुलिस की फजीहत हो रही है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अभी इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें