फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जवान रहे अव्वल

Wed, 03 Aug 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रश‌िक्षण - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में बुधवार को 42 वीं अंर्तजनपदीय अलार्म एफीशियेंसी रेस और शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शाहजहांपुर की टीम ने सभी बाधाओं को सबसे कम समय में पार कर लिया। 
विज्ञापन

एसपी डॉ. मनोज कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभी फीता काटकर और गुब्बारे उड़ा किया। प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर अमरोहा, बिजनौर और शाहजहांपुर की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। पहले दिन अलार्म एफीशियेंशी रेस का आयोजन हुआ। इसमें सूचना दी गई कि एक गांव में डकैत घुस गए है। गांव में पुलिस टीम को 10 बाधाएं पारकर करके पहुंचना है। सातों टीमों के जवानों ने बल्लियों चढ़े, इसके बाद दीवार फंादकर, सुरंग से होते हुए कटीले तारों से गुजरते हुए फिर रस्सी से 20 फुट गहरा गड्ढा रस्से से पार किया। इसके बाद बैलेंस आदि बाधाओं को पार किया। शाहजहांपुर की टीम से सभी बाधाएं 23 मिनट में पूरी करके पहला स्थान प्राप्त किया। शाहजहांपुर की टीम में तौसिफ हैदर, मोहित चौहान, सुशील कुमार, मोहसिन उस्मानी शामिल थे। कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय,  एसपी सिटी एपी सिंह, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, आरआई जवाहर लाल शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें