बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती, बुधवार को होगी छुट्टी
पति की डांट से क्षुब्ध मनोज की पत्नी सुलेखा देवी (27) ने दोनों बच्चियों को जहरीला पदार्थ दे दिया और खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। मनोज ने पत्नी और पुत्रियों को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया।
शाम तक तीनों की हालत में सुधार था। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. रिजवान ने बताया कि इलाज के बाद तीनों को बुधवार को छुट्टी दे दी जाएगी।