क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग स्थित ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में बुधवार को भावलखेड़ा ब्लाक की ओर से बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालिका वर्ग की कबड्डी में शाहगंज और जूनियर वर्ग बालक खोखो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत पैना की टीम अव्वल रही।
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भावलखेड़ा मुन्नालाल त्रिवेदी ने किया। प्रतियोगिता में चैंपियनशिप मॉडल स्कूल न्याय पंचायत जमुही के तसलीम और मेहर खां, व्यक्तिगत चैंपियनशिप पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिनौर के अनूप तथा कहिलिया की जूली मौर्य को दिया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बीएसए राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अरविंद मिश्रा, विश्राम सिंह, विनय गुप्ता, मसूद कमाल खां, रामप्रसाद, रविंद्र प्रजापति, डा. सुरेंद्र सिंह, मगरेलाल, सर्वेश सिंह आदि का सहयोग रहा।