फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में क्रासिंग पर शहीद एक्सप्रेस के इंजन में फंस गई बाइक

Sun, 23 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
क्षत‌िग्रस्त बाइक
विज्ञापन
तिलहर। शनिवार को यहां क्रॉसिंग पर शहीद एक्सप्रेस के इंजन में बाइक फंस गई। बाइक इंजन के साथ पांच सौ मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान पटरी के पत्थर उछलकर लगने से एक दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे से घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। लगभग 20 मिनट रुकने के बाद ट्रेन बरेली के लिए प्रस्थान कर देगी। घटना दोपहर लगभग 12:20 बजे की है। अपलाइन पर शाहजहांपुर की ओर से 4649 अप शहीद एक्सप्रेस तीव्र गति से आ रही थी। इस दौरान तिलहर रेलवे स्टेशन की पूरब दिशा में स्थित 324 बी इंटरलॉक गेट बंद था। लोग साइकिल और बाइक बंद गेट के नीचे से निकाल रहे थे। इसी दौरान बाइक निकाल रहे एक युवक ने ट्रेन को बहुत नजदीक आते देखा तो वह हड़बड़ा गया और बाइक को ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। ट्रैक पर पड़ी बाइक इंजन में फंस गई। बाइक के फंसते ही तेज आवाज होने लगी। इससे ट्रेन में बैठे और प्लेटफार्मों पर खड़े यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर समेत कई कर्मचारी प्लेटफार्म पर आ गए। लगभग पांच सौ मीटर तक ट्रेन बाइक को घसीटते चली गई। इस दौरान पटरी के पत्थर उछलते हुए प्लेटफार्म नंबर दो पर बनारस-बरेली ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों को लगे। इससे एक दर्जन यात्री घायल हो गए। स्टेशन मास्टर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के चालक ने घटना के बाद तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी। स्टेशन मास्टर के अनुसार ट्रेन 11:24 बजे से 11:40 बजे तक यहां रुकी रही। बाद में बाइक के टुकड़ों को पटरी से हटाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। स्टेशन मास्टर का कहना है कि अगर घर्षण से बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें