फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कप पर हरदोई का कब्जा

Tue, 16 Jun 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 केएसएफएल मैदान में खेली जा रही अंडर-16 शहीद कप अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता हरदोई ने जीत ली है। उसने फाइनल मुकाबले में लखीमपुर को 52 रनों ने पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

हरदोई टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए, इसमें आसिम ने 34 और विपिन ने 32 रनों का योगदान दिया। लखीमपुर की ओर से पार्थ ने तीन और विशाल ने दो विकेट लिए। जवाब में लखीमपुर की टीम 20 ओवर में 135 रन बनाकर आउट हो गई। गुलशन ने 36 और रुद्रवीर ने 34 रनों का योगदान दिया। छह विकेट लेने वाले हरदोई के सूर्यांश को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। अंपायरिंग शिशिर और इरफान ने की। समापन पर मुख्य अतिथि फैक्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी गुप्ता ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर हितेश कुलश्रेष्ठ, मनोज यादव, अतुल सक्सेना, आलोक, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें