फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाह क्लब रेड ने एक रन से जीता रोमांचक मुकाबला

विज्ञापन
कैंट ​स्थित मैदान पर आर्यन सिंह को सम्मानित करते कोच अभय सिंह गुर्जर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाह क्लब रेड की टीम ने रोमांचक मुकाबले में शाह क्लब को एक रन से शिकस्त दी। आखिरी ओवर तक चले मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शाह क्लब रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज प्रताप सिंह ने 73 रनों की शानदार पारी खेली। विकास कुमार ने 52, आर्यन बतरा ने 25, अनिरुद्ध वर्मा ने 19 और आर्यन वर्मा ने 15 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से शिखर दीक्षित ने 84 रन बनाए, जबकि अभय सिंह गुर्जर ने 28 रनों की पारी खेली। इस तरह शाह क्लब रेड ने एक रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोच अभय सिंह गुर्जर ने आर्यन सिंह को शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें