फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मयंक के शतक से शाह क्लब ने मूनस्टार को 164 रनों से हराया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कैंट ​स्थित मैदान पर शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में शाह क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसपीएन मूनस्टार को 164 रनों से हरा दिया। शाह क्लब के मयंक शर्मा ने 40 गेंदों पर 110 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाह क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 376 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज प्रताप सिंह ने 59 और अनुज यादव ने 54 रन बनाए। मयंक शर्मा ने 40 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और 11 छक्के लगाए। मूनस्टार की ओर से विशाल मलिक ने तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपीएन मूनस्टार की टीम 10 विकेट खोकर 212 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिवम चौधरी ने 56, कार्तिक ने 36, विशाल मलिक ने 26 और अनीश कुमार झा ने 25 रन बनाए। शाह क्लब की ओर से अमन सक्सेना और मयंक कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि प्रसून कुमार ने दो विकेट हासिल किए। इस तरह शाह क्लब ने 164 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें