फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाह क्लब ने बॉक्स क्रिकेट अकादमी को परास्त किया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कैंट ​स्थित मैदान में गेंदबाजी करता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए 30 ओवर के क्रिकेट मुकाबले में शाह क्लब की टीम ने बॉक्स क्रिकेट अकादमी को 12 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए मैच में शाह क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 324 रन बनाए। अनुज गुप्ता ने शानदार शतकीय पारी खेली। आर्यन बतरा ने 58, शिखर दीक्षित ने 40, मधुर ने 38 और अनुज यादव ने 28 रनों का योगदान दिया।
बॉक्स क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम कपूर ने तीन और हिमांशु वर्मा ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉक्स क्रिकेट अकादमी की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में 312 रन ही बना सकी। हिमांशु वर्मा ने 115 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि इरफान रजा खान ने 62 और शालू ने 44 रन बनाए। शाह क्लब की ओर से आयांश सक्सेना ने चार और अनुज गुप्ता ने दो विकेट हासिल किए। इस तरह शाह क्लब ने 12 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच निरस्त हुआ
-जीएफ कॉलेज के मैदान पर मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को टीमों के नहीं पहुंचने के कारण मैच निरस्त हो गया। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि भैयादूज के बाद मैच को कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें