फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएपी के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। रबी की फसलों की बोआई का समय चल रहा है। किसानों को खेतों में खाद की जरूरत है, लेकिन डीएपी के लिए समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सुबह खाद लेने की उम्मीद में घर से निकल रहे किसान दोपहर तक इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। समितियों पर डीएपी का स्टॉक खत्म होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मजबूरी में उन्हें निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांट और कौड़ा समितियों पर खाद वितरण की पड़ताल में किसानों की परेशानी सामने आई। कांट समिति के गोदाम पर सुबह से ही किसान डीएपी लेने पहुंच गए, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा। किसानों का कहना है कि गेहूं की बोआई के लिए डीएपी जरूरी है। दूसरी खाद उपलब्ध होने से उनकी जरूरत पूरी नहीं हो रही है।
किसान नन्हेलाल ने बताया कि वह पांच दिन से डीएपी के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। किसान दिनेश ने बताया कि निजी दुकानों पर डीएपी महंगे दामों पर मिल रही है। समिति के सचिव सर्वेश ने बताया कि गोदाम में उपलब्ध एनपीके और डीएपी का वितरण किया जा रहा है। खाद की नई खेप आने पर किसानों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें