फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाह क्लब और कैंट क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
कृभको के मैदान में चल रहे मैच में शॉट लगता बल्लेबाज। स्त्रोत : संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृभको के मैदान में शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। इनमें शाह क्लब और कैंट क्लब ने जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने खूब चौके-छक्के बरसाए।
विज्ञापन


पहला मैच शाह क्लब तथा शैफी क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह क्लब के खिलाड़ियों ने 25 ओवरों में पांच विकेट खोकर 217 रन बना लिए। गगन सक्सेना ने 92 और रामगोपाल ने 46 रन का योगदान दिया। शैफी क्लब के गेंदबाज इरफान रजा ने दो विकेट झटके। जवाब में शैफी क्लब की टीम 135 रन पर ही सिमट गई। हर्ष ने 42, शाहिद ने 26 रन बनाए। शाह क्लब की ओर से अभय गुर्जर व आशुतोष ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच गगन सक्सेना को घोषित किया गया।

दूसरे मैच का टॉस कैंट क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कैंट क्लब की टीम ने 25 ओवरों में नौ विकेट खोकर 224 रन बनाए। इसमें राहुल ने 54, लीवी ने 52 और मयंक ने 43 रन बनाए। केएफएल की ओर से सोमेंद्र व एसवी पांडेय ने 3-3 विकेट झटके। दूसरी पारी में केएफएल की टीम 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वत्सल प्रकाश ने 35, आशीष जैन ने 26 व फिरोज ने 21 रन का योगदान दिया। कैंट क्लब की ओर से आमिर, अनिल व राहुल ने 2-2 विकेट लिए। मैंन ऑफ द मैच राहुल रहे। अंपायरिंग शोभित वाजपेयी तथा फरीद ने की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट आयोजक मनोज यादव ने बताया कि रविवार को रिजवान स्पोर्टिंग बनाम शाहजहांपुर स्पोर्ट्स के बीच पहला मैच होगा। जबकि दूसरे मैच में क्राउन वाॅरियर्स और डायमंड क्लब आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें