फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संत सुखदेव सिंह की बरसी पर गुरुद्वारे में हुआ शबद-कीर्तन

विज्ञापन
खुटार गुरुद्वारे में सजा गुरु का दीवान। संवाद
विज्ञापन
खुटार। तिकुनिया चौराहा स्थित गुरुद्वारे में संत सुखदेव सिंह की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरुवाणी का श्रवण किया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में सजे गुरु के दीवान के समक्ष मत्था टेककर संत सुखदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने संत के जीवन और उनके धार्मिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संत बाबा सुखदेव सिंह ने अपना जीवन मानव कल्याण के साथ सभी धर्म के लोगों की सेवा में लगाया। मांस-मदिरा से लोगों को मुक्त कर मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। बड़े हॉल में महिला एवं पुरुष कारसेवकों ने संगत को लंगर का प्रसाद छकाया।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के बाहर लगी दुकानों पर बच्चों ने खिलौने और महिलाओं ने जनरल स्टोर की दुकानों से सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े आदि खरीदे। बच्चाें ने झूलों का भी आनंद लिया। आयोजन में संगत का सहयोग रहा। संवाद

खुटार गुरुद्वारे में सजा गुरु का दीवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें