फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाए, उसे मन से चुनाव लड़ाएं : श्यामलाल

विज्ञापन
पुवायां मेूं कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे प्रत्याशी घोषित करे, सभी कार्यकर्ता मन से उसे चुनाव लड़ाकर विधानसभा भेजने का काम करें।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को पुवायां के निगोही रोड स्थित एक मैरिज लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो करोड़ नौकरियां दिलाने के लिए कहा था लेकिन बेरोजगार भटक रहे हैं। बड़े नेताओं का विदेश में जमा कालाधन आज तक वापस लाना तो दूर इसका नाम तक लेने की जरूरत नहीं समझी गई।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक से लेकर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने वाली भाजपा सरकार छात्र-छात्राओं की दुश्मन बनकर सामने आई है। ऐसी सरकार को अब सबक सिखाने की बारी है। श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, 50 किलो की खाद की बोरी को छोटा करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव अता उर रहमान ने कहा कि चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर लें। इस बार पुवायां विधानसभा में भी प्रत्याशी को जीत दिलाकर सपा का परचम लहराना है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, डॉ. जितेंद्र वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष की अपील
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों से कहा कि वे मंच से कहें कि पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाएगी, उसे वह और सभी कार्यकर्ता उसे चुनाव लड़ाकर जीत दिलाएंगे। इसके बाद टिकट के दावेदारों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पुवायां मेूं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें