फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दस साल तक किया यौन शोषण, धर्म परिवर्तन के लिए बना रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र भेजकर गैर समुदाय के व्यक्ति पर प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। दस साल पूर्व एक गांव निवासी व्यक्ति उसको मिला और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और यौन शोषण किया। इसके बाद आरोपी दस साल से उसे धमकाकर शोषण कर रहा है। उसने ठेकेदारी कर 50 हजार रुपये बचाकर रखे थे, जो आरोपी ने ले लिए और वापस नहीं किए। मार्च से आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर प्रताड़ित कर धमकियां देने लगा।
महिला के अनुसार उसने 11 मार्च को पुवायां पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं, आरोपी और उसके साथियों ने पुलिस से साठगांठ कर ली। पुलिस ने भी आरोपों को झूठा बता दिया, जिससे वह काफी परेशान है। महिला ने कहा कि, वह तीन माह से पुलिस के चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस आरोपी को बचाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है, कोई प्रार्थनापत्र भी नहीं मिला है। प्रार्थनापत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें