फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खिरिया-गौहनिया मार्ग कटने से पांच किमी का बढ़ा फेरा

विज्ञापन
खुदागंज के गांव ​खिरिया से गौहनिया जाने वाला मार्ग बाढ़ से कट गया। संवाद
विज्ञापन
खुदागंज। गर्रा नदी में आई बाढ़ से ग्राम पंचायत खिरिया से गौहनिया जाने वाला संपर्क मार्ग कट जाने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को करीब पांच किमी का लंबा फेरा लगाकर मझिला होते हुए आगे का रास्ता तय करना हो रहा है।
विज्ञापन

पहले इसी रास्ते से खिरिया, रहीमपुर, दतुनिया, नवदिया आदि गांवों के लोग मझिला होते हुए निगोही और आगे जिला मुख्यालय तक के लिए आसान रास्ता अपनाते थे, लेकिन अब इस रास्ते के कट जाने से ग्रामीण कई अन्य गांवों से होकर पांच किमी ज्यादा दूरी तय करने के बाद मझिला पहुंच रहे हैं।
गांव वालों का कहना है कि बाढ़ से रास्ते का करीब 15-20 मीटर हिस्सा कटने से वहां दलदल हो गया है। इस मार्ग को ठीक करा दिया जाए तो उनका आवागमन पहले की तरह सुगम हो जाएगा। बीडीओ अरविंद दुबे के अनुसार बारिश का दौर थमने के बाद सभी गांवों में खराब मार्गों की मरम्मत के लिए उनका सर्वे कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें