फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा और खन्नौत नदियों का घट रहा जलस्तर

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला लोधीपुर में बाढ़ से घिरा मकान। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कई दिनों से उफनाई गर्रा नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। वहीं, खन्नौत नदी के जलस्तर में भी मामूली उतार आया है।
विज्ञापन

गर्रा नदी में बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुक्रवार शाम चार बजे तक 45 सेंटीमीटर पानी कम हुआ। खन्नौत नदी का पानी अब भी लोधीपुर क्षेत्र में फैला हुआ है। इससे आसपास के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खन्नौत का जलस्तर बढ़ने से लोधीपुर समेत आसपास के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति अभी सामान्य नहीं हो सकी है। लोगों को अब भी पानी के बीच से आवागमन करना पड़ रहा है। दूनी बैराज से गर्रा नदी में 2597 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि नदियों का जलस्तर घट रहा है। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें