फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करणी सेना के कई पदाधिकारी घरों में किए गए नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/कुर्रियाकलां। जंतर-मंतर में यूजीसी और आरक्षण के मुद्दे को लेकर होने वाले आंदोलन में जाने की तैयारी कर रहे करणी सेना के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारियों को पुलिस ने शुक्रवार को देर रात उनके घरों में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के गांव ढाई स्थित आवास पर पुलिस देर रात पहुंची और उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया। जिलाध्यक्ष ने इसे सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि युवा और छात्र हित के मुद्दे अब ब्लॉक और गांव स्तर पर भी उठाए जाएंगे। कुर्रियाकलां निवासी राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष प्रशांत सिंह व सरथौली गांव में जिला उपाध्यक्ष सुतीक्ष्ण सिंह को भी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर से घरों से बाहर निकलने से रोक दिया। सभी शनिवार दूसरे दिन भी नजरबंद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें