फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 17 श्रमिकों को ले जा रहा टेंपो पलटने से कई घायल

विज्ञापन
पुवायां में टेंपो पलटने से घायल सुषमा देवी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। टेंपो पलट जाने से कई श्रमिक घायल हो गए। टेंपो में 17 श्रमिक सवार थे।
विज्ञापन

गांव करनापुर निवासी साहिल टेंपो से गांव कोटावारी बढ़ेला से श्रमिकों को लेकर गंगसरा जाते हैं। क्षमता से तीन गुनी सवारियां होने के बाद भी टेंपाे चालक पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को भी चालक श्रमिकों को गंगसरा ले गया था। शाम को 17 श्रमिकों को वापस ले जाते समय टेंपो गंगसरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। कई श्रमिक टेंपो के नीचे दब गए तो कई श्रमिक रोड पर जा गिरे।
हादसे में छोटी बिटिया, पूजा देवी, सुषमा देवी, रुचि देवी, गांव बढ़ेला निवासी नन्ही देवी, बरखा, शिल्पी देवी, गांव अनावा निवासी सौरभ कुमार घायल हो गए। हालत गंभीर होने के कारण चालक साहिल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से दंपती गंभीर घायल
पुवायां। बंडा के गांव सिसोरा सिसोरी निवासी संजीव कुमार बाइक से पत्नी शिल्पी देवी को दवा दिलाने शाहजहांपुर गए थे। मंगलवार शाम वापस घर जाते समय गांव भूड़ा मैनारी के पास उनकी बाइक में एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लग गई। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद

पुवायां में टेंपो पलटने से घायल सुषमा देवी। संवाद

पुवायां में टेंपो पलटने से घायल सुषमा देवी। संवाद

पुवायां में टेंपो पलटने से घायल सुषमा देवी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें