फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश और आंधी में कई मकान क्षतिग्रस्त, स्कूल की दीवार ढही

विज्ञापन
मिर्जापुर में फर्रुखाबाद मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद/जैतीपुर। बुधवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई गांवों में मकान और अन्य संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जलालाबाद क्षेत्र के गांव मिघौल में हरिश्चंद्र और मुड़िया कलां में उमेश पाल के घरों की कच्ची दीवारें गिर गईं। नयागांव महसूलपुर में चिती सिंह के घर पर पड़ा टिनशेड तेज हवा में उड़कर दूर जा गिरा।
विज्ञापन

नवादा में पीपल का पेड़ टूटकर रामवीर और अजय के घरों पर जा गिरा। इससे मकानों की दीवार और टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई नहीं लेटा था। जलालाबाद तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिन गांवों में नुकसान की सूचना मिली है, वहां संबंधित लेखपालों को भेजकर जांच कराई जा रही है।
जैतीपुर के गौहापुर गांव में तेज हवा के कारण प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़ा पेड़ दीवार पर गिर गया। इससे विद्यालय की दीवार ढह गई। रात का समय होने से स्कूल में बच्चे और शिक्षक मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रधानाध्यापक रजनीश कुशवाहा और ग्राम प्रधान रामनिवास शर्मा ने अधिकारियों को सूचना दी है।
विज्ञापन

वहीं, गोगेपुर गांव में अवनीश कुमार का यूकेलिप्टस का पेड़ अशर्फीलाल के मकान पर गिर गया। इससे मकान की दीवार टूट गई। घटना के समय परिवार के लोग घर के अंदर थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

पेड़ गिरने से हाईवे पर लगा जाम
मिर्जापुर। आंधी से क्षेत्र में कई पेड़ उखड़कर गिर गए। कुतलुपुर निवासी विजय सिंह ने बताया कि उनके खेत में लगा सोलर पैनल आंधी में उड़कर दूर जा गिरा। वहीं, गांव के धर्मपाल के खेत में बने बग्गर की दीवार भी तेज हवा के चलते गिर गई। बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर नर्सरी के पास पेड़ गिर जाने से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने गिरे पेड़ों को हटवाकर स्टेट हाइवे पर यातायात चालू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें