फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर पानी से भरे गड्ढों में पलटे कई ई-रिक्शा, यात्री हुए घायल

विज्ञापन
निगोही में हमजापुर चौराहे के पास भरे पानी में पलटा पड़ा ई-रिक्शा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
निगोही। बारिश के बाद लिपुलेख-भिंड हाईवे के हमजापुर चौराहा के गड्ढों में पानी भरने के बाद वहां सोमवार रात से मंगलवार को दोपहर तक एक-एक कर करीब आधा दर्जन ई-रिक्शे पलट गए। गड्ढों में ई-रिक्शे पलटने से उन पर बैठे कई यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

गड्ढों में रिक्शे पलटते देख आसपास के दुकानदारों ने उधर से निकलने वाले ई-रिक्शा चालकों को सचेत करना शुरू किया। हाईवे पर गड्ढों की भरमार होने के कारण बाद में भी कई रिक्शे पलट गए। चौराहे के दुकानदारों अश्वनी शर्मा, सोनू गुप्ता, इंतजार खां आदि ने लोक निर्माण विभाग से हाईवे को नगरीय क्षेत्र में गड्ढा युक्त कराने की मांग की है। एनएचएआई के सहायक अभियंता अश्वनी सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में हाईवे की ऊंचाई बढ़ाने का एस्टीमेट मुख्य अभियंता कार्यालय को भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें