फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आग से सात छप्परदार घर जलकर राख

विज्ञापन
जलालाबाद के ग्राम रौली बौरी मे आग लगने के बाद खड़े पीड़ित परिवार के लोग। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव बौरी बौरी में लगी आग से शुक्रवार सुबह सात छप्परदार घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों व फायरकर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में 25 हजार की नकदी, बाइक व जेवरात समेत कई लाख का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। प्रभावित परिवारों के मुखिया मंडी समिति में पल्लेदारी का काम करते हैं।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे इस गांव के सज्जाद के घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान किसी तरह उनके छप्पर में आग लग गई। शुक्रवार को तेज हवा चल रही थी। इस वजह से जब तक आग पर काबू पाया जाता, पड़ोस के नन्हे, इसरार, शरीफ, रज्जाक, कार बाबू, शरीफ व अजुरुद्दीन के घरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी वहां पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया।
अग्निकांड मे सबसे ज्यादा नुकसान सज्जाद का हुआ। उनकी एक बाइक, करीब 25 हजार की नकदी व करीब डेढ़ लाख के जेवर व पांच क्विंटल गेहूं आग की भेंट चढ़ गए। इसरार के खोखे में रखा सामान जल गया। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल मनमोहन ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को दी है।
विज्ञापन


मोमबत्ती से लगी आग से जला हजारों रुपये का घरेलू सामान

तिलहर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाने के लिए तल्वीपुर दिउरिया गांव के रामचंद्र के घर बृहस्पतिवार की रात जलाई गई मोमबत्ती से घर में आग लग गई। घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
रामचंद्र ने बताया कि परिवार के लोग बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे घर में मोमबत्ती जला रहे थे। इसी दौरान मोमबत्ती की लौ से कमरे के पर्दे में आग लग गई। घरवालों को तत्काल पता नहीं चल सका। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई।
आग की चपेट में आकर घर में रखा कपड़ा, टीवी, फ्रिज, कूलर, गेहूं-चावल समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आपदा विभाग को भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें