देवकली। दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर पटना गांव के शौकत अली की पुत्री निशा को ससुराल वालों ने पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति और सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को तहरीर देकर शौकत अली ने बताया कि पुत्री निशा की शादी गत 17 फरवरी को गांव के ही सफीक के पुत्र दीवान अली से की थी। शादी में दिए गए दहेज के अलावा बाइक और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर गत 27 मार्च को पुत्री के साथ उसके पति और ससुर सहित सास जबरूना, ननद रिफा, शान मोहम्मद, जीशान और आफरीन ने मारपीट करके घर से भगा दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद