फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जनसुनवाई में 51 शिकायतों में सात का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कराते हुए एसपी सौरभ दीक्षित के साथ जन सुनवाई की। इस दौरान 51 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से डीएम ने सात मामले तत्काल निस्तारित कराए।
विज्ञापन

एसपी ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, महिला सुरक्षा, मारपीट, उत्पीड़न आदि मामलों में निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जलालाबाद। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी और एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से संबंधित 23 जन शिकायतों की सुनवाई की, लेकिन उनमें से केवल पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो सका। इस दौरान अधिवक्ता रजत शर्मा ने एसपी ग्रामीण को प्रार्थना पत्र देकर सोशल मीडिया पर धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
000
तिलहर में नौ अधिकारी और कर्मचारी रहे अनुपस्थित, जवाब-तलब
तिलहर। तहसील परिसर के सभा कक्ष में एडीएम वित्त अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से केवल सात मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान कई विभागों के नौ अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर पाए जाने पर एडीएम ने उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें