फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी के सात माह बाद महिला की मौत, परिजनों ने कहा-हत्या हुई

विज्ञापन
​शिखा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के गांव उदियापुर निवासी बागेश की पत्नी शिखा (25) की शादी के सात माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ऊषा देवी ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव इटारा निवासी आलोक द्विवेदी की बेटी शिखा का विवाह 10 मई 2025 को रोजा थाना क्षेत्र के उदियापुर गांव निवासी ब्रजकिशोर के बेटे बागेश के साथ हुआ था। शिखा की मां ऊषा देवी ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजे दामाद बागेश ने मोबाइल पर कॉल कर बताया था कि शिखा को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद सुबह चार बजे फोन कर शिखा की मौत की सूचना दी।
पता चला है कि बेटी को डॉक्टर पास ले गए थे। मौत के बाद शव को घर लिए आए। ऊषा देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा बेटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। दोनों हाथों में वीको लगी थी। कान-नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर भी चोटें थीं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। ऊषा देवी ने बताया कि दामाद व उसके घरवाले बेटी पर शक करते थे। उसे गलत बताते हुए प्रताड़ित करते थे। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शिखा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें