फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक से टकराकर ऑटो पलटने से सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली हाईवे पर खाईखेड़ा चौराहे के पास शनिवार को दोपहर यात्री लेकर जा रहा एक ऑटो सामने से आ रही बाइक से टकराकर पलट गया। हादसे में बाइक चालक सहित ऑटो पर सवार छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

ऑटो मीरानपुर कटरा से यात्री लेकर यहां आ रहा था। इस दौरान दिबियापुर गांव का कासिम बाइक से मीरानपुर कटरा में एक रिश्तेदारी में ईद मिलने जा रहा था। खाईखेड़ा चौराहे से पहले दोनों वाहन टकरा गए। ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खाई में जा गिरा। इससे ऑटो पर बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा। घायलों में ऑटो पर सवार धींयरपुरा निवासी फहीम, मीरानपुर कटरा के सन्नू खां, ढुकरी खुर्द गांव के अमित कुमार, सन्नू खां के बच्चे रहनुमा और जेबा शामिल हैं। घायलों में अमित और बाइक चालक कासिम की हालत गंभीर देख दोनों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि हादसे के बाद ऑटो लेकर उसका चालक भाग गया, लेकिन उसकी तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें