जैतीपुर। थाना परिसर में शनिवार को दोपहर होली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। इस मौके पर एसडीएम सदानंद सराेज ने पुलिस को संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी करने के निर्देश देते हुए सभी से होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
इस दौरान एसडीएम ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का संदेश देती है। इसलिए यह त्योहार उसकी मूल भावना के साथ मनाएं। सीओ ज्योति यादव ने लोगों से किसी भी अफवाह, विवाद या अवांछित गतिविधि से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया। इस दौरान एसडीएम ने कमेटी के सदस्यों से उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस को उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में ओमवीर यादव, गयाराम यादव, बिजेंद्र कुमार, राजीव वर्मा, अनूप सिंह, शिवसरन वर्मा, ऋषिपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद