कांट। आयुष स्पोर्ट्स एकेडमी में उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के लिए दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर उनका चयन किया। ट्रायल के जरिये सात खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में अर्सलान, जमाल, सुमित, योगेश और राहुल ने बल्लेबाजी तथा रोहित और सुब्हान ने बालिंग में अपनी श्रेष्ठता प्रमाणित की। यह चयनित खिलाड़ी अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि चयनित दिव्यांग खिलाड़ियों का आत्मविश्वास, संघर्ष और खेल भावना समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।
प्रदेश सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर अभिषेक कुमार, राहुल सिंह और अंश साहू ने चयनकर्ता की जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम मुरारी मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, राजदीप शर्मा, विनय मिश्रा, बिरजू मिश्रा, गगन खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद