कैंट स्थित मैदान पर मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में ब्लैक पैंथर इलेवन ने तीन रन से एमडी क्लब की टीम को हरा दिया। विजेता टीम के रोहित कुमार ने शानदार पारी खेली। इसके अलावा निजाकत ने बल्ले के साथ गेंद से भी दम दिखाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक पैंथर की टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित कुमार ने 68 रन बनाए। दूसरे छोर से शिवम ने 20 रनों का योगदान दिया। शेष कोई बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका। ब्लैक पैंथर की टीम ने 136 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। एमडी क्लब के गेंदबाज निजाकत खान ने पांच और तौहीद आलम खान ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमडी क्लब की टीम के कप्तान मोहम्मद इमरान ने 31 रन बनाए। निजाकत खान ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 61 रनों की पारी खेली। अन्य कोई बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम 15 ओवर में छह विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। ब्लैक पैंथर टीम के निखिल और रोहित ने दो-दो विकेट हासिल किए।