फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओें के निस्तारण को खुलेगा कॉल सेंटर 

Fri, 21 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
डीएम का आदेश - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
जनता की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई के साथ ही उनके प्रभावी निस्तारण को प्रशासन के स्तर से बहुत जल्द जिला मुख्यालय पर कॉल सेंटर खोला जाएगा। नवागत डीएम नरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए काल सेंटर के माध्यम से विभिन्न विभागों और शिक्षण संस्थाओं का फीडबैक लिया जाएगा। 
विज्ञापन

वर्ष 2002 बैच के आईएएस नरेंद्र सिंह दोपहर 12:05 बजे जैसे ही कलक्ट्रेट पहुंचे, सीडीओ टीके शिबु, एडीएम जितेेंद्र शर्मा और सर्वेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, एएसपी (सिटी) कमल किशोर, एसडीएम रामजी मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी विशंभर बाबू आदि ने उनकी अगवानी की। वहां से डीएम सीधे कोषागार के डबल लॉक पहुंचे और कार्यभार की औपचारिकता पूरी की। 
उन्होंने कोषागार की सफाई व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को बिलिंग अनुभाग में जन सामान्य और कर्मचारियों की सुविधा के लिए दीवार घड़ी लगाने के निर्देश दिए। बाद में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से मुखातिब होेकर उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कहा, समाज के विभिन्न लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए नई पीढ़ी को शिक्षा, बेरोजगारों के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, गरीबों के राशन वितरण, महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहोें के गठन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
विज्ञापन

बाद मेें अधिकारियों की बैठक में डीएम ने दो दिन के अंदर विभागीय कार्ययोजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कहा, सरकार ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा 22 जून तय की है। इसी के अनुरूप काम शुरू कराएं। उन्होंने सीडीओ शिबु को बिजली सप्लाई में सुधार और एसडीएम को अवैध कब्जे से घिरी जमीनों को चिन्हित कर बुकलेट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें